
झामुमो ने जलाया भाजपा का पुतला
डीजे न्यूज, धनबाद:
हूल दिवस पर भोगनाडीह में हुई घटना का ठीकरा भाजपा पर फोड़ते हुए गुरुवार को झामुमो ने रंधीर वर्मा चौक पर भाजपा का पुतला जलाया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि हेमंत सरकार को बदनाम करने, उपद्रव फैलाने, आदिवासी को आदिवासियों को लड़वाने का प्रयास है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा राजनीतिक रूप से हेमंत सोरेन को रोक नहीं पाई तो बौखलाहट में अब झारखण्ड को अशांत करने का प्रयास कर रही हैं। संथाल सहित झारखण्ड के सभी आदिवासियों को आपस में लड़वाना चाहतीं हैं, परंतु उनके मंसूबों में प्रशासन ने पानी फेर दिया है।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी हैं। भाजपा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हमेशा से करतीं आईं हैं।
केन्द्रीय मीडिया पेनेलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि भोगनाडीह की घटना ने भारतीय जनता पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर किया है।
मौके पर केन्द्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, कालीचरण महतो,सह सचिव तपन तिवारी, संगठन सचिव मनोज रवानी, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंडल, मीना हेम्ब्रम,राजू प्रमाणीक,समीर रवानी, राज आनंद सिंह, आकाश रवानी सूरज महतो, टिंकू सरकार, उमाशंकर चौहान,आजाद महतो, कुणाल पांडेय, सन्नी सोरेन,मोकीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।