
झामुमो ने जिला से बूथ स्तर तक के समितियों को किया भंग
धनबाद जिला तथा महानगर संयोजक मंडली गठित
डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो केंद्रीय समिति ने धनबाद के जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की सभी समितियों (वर्ग संगठन सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। मोर्चा ने धनबाद जिला संयोजक मंडली तथा धनबाद महानगर संयोजक मंडली का गठन किया है। इस बाबत केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मोर्चा ने पत्र जारी किया है। जिसमें बीस सदस्यीय धनबाद जिला संयोजक मंडली तथा 17 सदस्यीय धनबाद महानगर संयोजक मंडली के नामों की घोषणा की ग ई है।
==धनबाद जिला संयोजक मंडली: लखी सोरेन (संयोजक प्रमुख), मन्नु आलम, डॉ. नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, सुखलाल मरांडी, कंसारी मंडल, अलाउद्दीन अंसारी, नकुल महतो, जग्गू महतो, मुकेश सिंह, मदन महतो, तपन तिवारी, फुलचन्द किस्कू, मनोज महतो, मीना हेम्ब्रम, राजु हाड़ी, शिव प्रसाद महतो, अख्तर अंसारी, मो० गुलाम कुरैशी, मनोज रवानी।
==धनबाद महानगर संयोजक मंडली: नंदू चौहान (संयोजक प्रमुख), महादेव हांसदा, अबु तारिक, मिहिर दत्ता, राजू प्रमाणिक, राजेश तुरी, टिंकू सरकार, सुमित महतो, मो० फरीद मल्लिक, रंजीत बाउरी, सुरज चौहान, मो० सद्दाम हुसैन, रामू मंडल, वकील दास, बंटी सिंह, सुमन देवी, अन्नु देवी।