
झामुमो के युवा नेता विशाल की मनी पुण्यतिथि
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता स्वर्गीय विशाल कुमार महतो की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को रेंगूनी पंचायत के धारजोरी में मनाई ग ई। विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत अन्य लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक मथुरा ने कहा कि दिवंगत विशाल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने पार्टी हित में कार्य किया। युवाओं को समाज निर्माण और राज्य के साथ राष्ट्र हित में आगे बढ़ कर कार्य करना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से युवा विचारों को सम्मान देती आई है और हमेशा युवा साथियों के साथ खड़ी रहती है। युवाओं को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। स्व विशाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह मृदुभाषी और मेहनती युवा थे। उन्होंने समाज के हित मे हमेशा कार्य किया है। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन महतो, तेतुलमारी थाना प्रभारी स्येंद्र यादव, विकास महतो, धीरण महतो, अंगद महतो, बसंत महतो, सुमित महतो, गणेश महतो, मुखिया रिंकू महतो, संतोष साव, बासदेव महतो आदि मौज़ूद थे।