
झामुमो के संस्थापक सदस्य रामेश्वर का निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय परिसर में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के संस्थापक सदस्य सह सेवानिवृत्त टाटा कर्मी रामेश्वर महतो के आकस्मिक निधन पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ग ई। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ग ई। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्व. रामेश्वर झामुमो के एक सच्चे सिपाही थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया था। समाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते थे। बता दें कि इलाज के दौरान शनिवार को रामेश्वर का निधन हो गया था। वह टाटा सिजुआ छह नंबर बस्ती के रहने वाले थे। मौके पर अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, दयाल महतो, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के टाटा सिजुआ कोलियरी के अध्यक्ष संजय सिंह, चंद्रिका सिंह यादव, जनक लाल, शंकर चौहान, अनिल अग्रवाल, मदन महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, मनोज महतो, जावेद अहमद, संजय राय, पुनर्बशु दास, शिबू रजवार, आनंद महतो, राजाराम महतो, प्रतोष महतो, दिनेश महतो, सुमित महतो, अर्जुन महतो, महादेव महतो, राजेन्द्र पासी, बीरू सिंह, अभिराम मुर्मू, कैलाश महतो, लक्ष्मण सिंह, जयंतो सरकार ,कृष्णा मंडल, राजकुमार महतो, बबलू महतो, लक्ष्मी कांत महतो, राकेश पासवान आदि उपस्थित थे।