Advertisements



झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष ने लिया छठ घाटों का जायजा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): लोक आस्था के पर्व छठ पूजा में सिजुआ व आसपास के जलाशयों में घाटों की साफ-सफाई व तैयारियों का जायजा रविवार को झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने लिया।
उन्होंने टाटा सिजुआ 12 नंबर, टाटा सिजुआ, भेलाटांड़, रूसी विहार छठ घाट पर प्रकाश व्यवस्था की तैयारी का भी मुआयना किया। नगर निगम कर्मियों के साथ क्षेत्र में विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। बताया कि छठ घाट की साफ सफाई अंतिम चरण में है। छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए सभी जरुरी उपाय किये जा रहे हैं, ताकि व्रत के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
