



झामुमो जिला कमेटी की बैठक शनिवार को मिर्जागंज में, संगठन मजबूती पर होगा फोकस

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित शांति मैरेज हॉल में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिला अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशानुसार जिला समिति के सभी केंद्रीय सदस्य, सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष-सचिव तथा सभी वर्ग संगठन—महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा एवं व्यवसायिक मोर्चा के अध्यक्ष-सचिव को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों—जैसे बूथ लेवल एजेंट बीएलए-2 की नियुक्ति, सदस्यता अभियान की प्रगति तथा संगठन विस्तार—पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
