



झामुमो जिला कार्यालय में इफ्तार का आयोजन
अमन-शांति और भाईचारे की मांगीं दुआएं
डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो जिला कार्यालय में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान अमन, शांति, भाईचारे तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं गई।
जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि रमजान का पाक महीना इंसानियत, भाईचारे, संयम और त्याग का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को और सशक्त बनाते हैं।
जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि रमजान आत्मचिंतन, इबादत और जरूरतमंदों की सहायता करने का महीना है। इफ्तार पार्टी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम है।
मौके पर केन्द्रीय सदस्य तस्लीम अंसारी, काजी सिराज अहमद, डब्लू माहथा, सुखलाल मराण्डी, जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरैशी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सह सचिव टिंकू सरकार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, जिला सचिव इम्तियाज अहमद नजमी,अबू तारिक,हैदर अली,फारूक अंसारी, शमशाद,मोकिम अंसारी, सिकन्दर आलम,शकील राणा,रसीद अंसारी, लालचंद महतो, उमेश राय,गुलेल अंसारी, फिरोज अंसारी,समीर शेख,आजम जब्बार,बाबर कुरैशी,मो० अशफाक,साबिर अंसारी,शालिक मौसिर,सुकुन खान, इस्तियाक अहमद,पवन माझी,मुसा अली, सद्दाम, आसिफ़, जुनैद फारूकी,शेख समीर,शेख अकबर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।



