जहानाबाद की महिला बिरनी थाना पहुंची, पुलिस से लगाई पति के घर पहुंचाने की गुहार

Advertisements

जहानाबाद की महिला बिरनी थाना पहुंची, पुलिस से लगाई पति के घर पहुंचाने की गुहार

 

पहले से शादीशुदा और बच्चोंं का पिता है विजय साव, खुद को कुंवारा बता की थी शादी 

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिहार के जहानाबाद जिला अंतर्गत खदमुपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुरडीह गांव के अशोक मिस्त्री की पुत्री मुन्नी कुमारी जहानाबाद से चलकर शुक्रवार को गिरिडीह जिले के बिरनी पहुंची। वह अपने प्रेमी सह पति बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब निवासी झबन साव के पुत्र विजय साव की तलाश में पहुंची। महिला ने थाना प्रभारी से अपने पति विजय साव के घर पहुंचाने की गुहार लगाई। महिला ने थाना प्रभारी से कहा कि वह शादीशुदा महिला थी। तीन बच्चे की मां भी थी। विजय साव से प्रेम होने के बाद पहले पति को छोड़ 29 नम्बर 2023 को विजय साव से कोर्ट में विधिवत शादी की है। विवाह के बाद कुछ महीने तक दाम्पत्य जीवन खुशहाल से बीतने लगा। पति विजय साव ने कहा कि वह घर जा रहे हैं। घर से तुरंत लौट आएंगे। जहानाबाद में ही उसे छोड़ वह अपने घर चले गए। धीरे-धीरे सम्पर्क से दूर रहने लगे। बातचीत में कहते रहे कि तुम चिंता नही करना। तुम्हे नही छोडूंगा। वह गिरिडीह के सरिया बुलाकर मुझसे मिलते भी रहे। महिला ने बताया कि वह पटना के एक वृद्धाश्रम में काम करती है। जब कभी छुट्टी मिलती थी, तो अपने पति से मिलने सरिया जाती थी। लेकिन पिछले एक महीने से विजय साव ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है। यहां तक कि उनके भाई ने भी फोन ब्लॉक कर दिया। विवश होकर उसने जहानाबाद में परिवार न्यायलय में केस की। पता चला कि विजय साव पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। उसने घोखा देकर मुझसे शादी की थी। अब बेसहारा होकर बिरनी थाना पहुंची है। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि महिला जहानाबाद में केस की है। वह नोटिस महिला लेकर थाना पहुंची है। छह अक्टूबर को उसके पति विजय साव को न्यायालय में पहुंचना था। नोटिस का समय बीत गया है। कोर्ट से पुनः नोटिस निकलवाकर बिरनी थाना को तामिला कराने या फिर वारंट निकाल बिरनी थाना के नाम भेजवाने की सलाह दी। वारंट बिरनी थाना को मिलते ही विजय साव को गिरफ्तार कर जहानाबाद कोर्ट भेजवाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top