

जीवन रेखा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित
डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को जीवन रेखा ट्रस्ट की 19वीं आमसभा का आयोजित की गई। सचिव राजीव शर्मा ने जीवन रेखा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद मरीजों को दी जाने वाली छूट के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डायलिसिस मरीजों को प्रति डायलिसिस 600/- छूट दी जा रही है।
दवाईघर की टेक्सटाइल मार्केट एवं गोविंदपुर स्थित दुकानों के माध्यम से हजारों मरीजों को लाभ हो रहा है। एम्बुलेंस सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
केशव हड़ौदिया ने वर्ष 24- 25 के आय व्यय का ब्यौरा दिया और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
आम सभा में वर्ष 2025- 2027 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव द्वारा किया गया । संरक्षक मंडल में 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें 5 सदस्यों ने नाम वापस लिए। आजीवन सदस्यों में 4 सदस्यों ने नामांकन किया और 1 सदस्य ने नाम वापस ले लिया। 19 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इसके पश्चात हुई बैठक में निम्न पदाधिकारियों का चयन हुआ। द्वारकादास जालान पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट की ओर से अरविंद डालमिया और आरी अमित डालमिया का नाम प्रस्तावित हुआ। इसके पश्चात 23 सदस्यीय समिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
रमेश कुमार गुटगुटिया – अध्यक्ष
राजीव शर्मा – सचिव
विवेक गुटगुटिया – कोषाध्यक्ष
शंभू नाथ अग्रवाल – उपाध्यक्ष
अरविंद डालमिया – उपाध्यक्ष
संजीव अग्रवाल – उपाध्यक्ष
सुभाष चौधरी – संयुक्त सचिव
आर बी गोयल – संयुक्त सचिव
राजेश अग्रवाल – सह कोषाध्यक्ष
इसके अतिरिक्त अन्य सदस्य कार्यकारिणी के तौर पर चुने गए।
राजेंद्र बंसल – कार्यकारिणी सदस्य
मुरलीधर पोद्दार – कार्यकारिणी सदस्य
बाबूलाल अग्रवाल – कार्यकारिणी सदस्य
विनोद तुलस्यान – कार्यकारिणी सदस्य
कृष्ण कुमार लोहारुका – कार्यकारिणी सदस्य
मनोज खेमका – कार्यकारिणी सदस्य
गोपाल कटेसरिया – कार्यकारिणी सदस्य
नवीन डालमिया – कार्यकारिणी सदस्य
संजय खेमका – कार्यकारिणी सदस्य
अमित डालमिया – कार्यकारिणी सदस्य
सुभाष चौधरी – कार्यकारिणी सदस्य
दिनेश हेलीवाल – कार्यकारिणी सदस्य
जितेंद्र गुटगुटिया – कार्यकारिणी सदस्य।
