जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर 20 को द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच

Advertisements

जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर 20 को

द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच

डीजे न्यूज, धनबाद: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल , दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण, बेकारबांध, धनबाद में प्रातः 10.00 से किया जाएगा। उक्त जानकारी रोटरी क्लब आफ धनबाद के अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बुधवार को मीडिया को दी।
जीवन ज्योति विशेष विद्यालय प्रांगण में आयजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को ही रोटरी क्लब ( बिहार – झारखंड) की जिलापाल नम्रता नाथ का आगमन धनबाद में होने जा रहा है।
शिविर में मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन शामिल होंगे। जीवन ज्योति संस्थान के सचिव राजेश परकेरिया ने बताया कि इस शिविर में लोगों का निःशुल्क ई सी जी, इको टेस्ट, शुगर टेस्ट, रक्तचाप जॉच एवं अन्य सभी प्रकार के जाँच निःशुल्क किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर का लाभ जीवन ज्योति एवं ब्लाइंड स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ – साथ  अन्य कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है।
द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के प्रबंधक सौमित दत्ता ने बताया कि इस शिविर में बहुत ही अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम शामिल हो रही है जिसका लाभ  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है। हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कर उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. अभि,
मेडिसिन विशेषज्ञ – डॉ. पार्थ पाल,
किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) – डॉ. शिल्पा, त्वचा रोग विशेषज्ञ – डॉ. अनमोल,
स्त्री रोग विशेषज्ञ – डॉ. नामतारा, हार्मोन रोग विशेषज्ञ (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) – डॉ. अरित्रा,
सामान्य चिकित्सक – डॉ. अरिता सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में नवल उपाध्याय (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), राजेश परकेरिया (सचिव, जीवन ज्योति संस्थान), अपर्णा दास (प्राचार्या जीवन ज्योति), सौमित दत्ता (प्रबंधक, मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर) उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top