जीना गोरा परियोजना में ट्रक लोडिंग को लेकर हंगामा, कुजामा चेक पोस्ट पर ट्रक रोके

Advertisements

जीना गोरा परियोजना में ट्रक लोडिंग को लेकर हंगामा, कुजामा चेक पोस्ट पर ट्रक रोके

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : एमडीओ मोड़ के तहत जीना गोरा परियोजना में ट्रक लोडिंग के काम को जनता मजदूर संघ के लोगों को देने की मांग को लेकर मंगलवार को मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में कुजामा चेक पोस्ट के समीप झंडा लगाकर ट्रकों का आवागमन रोक दिया गया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने बताया कि जीना गोरा परियोजना में ट्रक लोडिंग का काम शुरू हो चुका है, लेकिन प्रबंधन द्वारा उनके यूनियन के मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके संगठन के लोगों को काम नहीं मिलेगा, तब तक किसी भी ट्रक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

प्रदर्शन के कारण जो भी ट्रक कोयला लोड कर बाहर निकले, उन्हें चेक पोस्ट के पास ही रोक दिया गया, जिससे वहां ट्रकों की लंबी कतार लग गई। प्रीतम रवानी ने कहा कि स्थानीय लोग विस्थापित हुए हैं, इसलिए काम का पहला हक भी उन्हीं का है। बाहरी लोगों को काम देने का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन विचार नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर प्रीतम रवानी (शाखा सचिव, जनता मजदूर संघ, कुजामा कोलियारी) के साथ रविंदर प्रसाद, रत्नेश यादव, दीपक साव, अनुज सिंह, कृष्ण चौहान, विक्रम मंडल, आनंद भुइया, विजय निषाद सहित कई मजदूर उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top