जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष के पति का निधन, शोक 

Advertisements

जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष के पति का निधन, शोक

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

जेएलकेएम महिला मोर्चा की बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता महतो के पति पलानी निवासी गौरांग महतो का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर  इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती करवाया गया, जहां रात को निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र है। वे 45 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी पाकर   जिला परिषद सदस्य ऊषा महतो पलानी पहुंची और परिजनों ढांढस बंधाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, मुखिया शांति देवी आदि भी उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top