जीएसटी की न ई दरें लागू होने से भाजपाइयों में हर्ष

Advertisements

जीएसटी की न ई दरें लागू होने से भाजपाइयों में हर्ष
डीजे न्यूज, धनबाद/तिसरा: जीएसटी की नई दरें लागू होने से भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। जीएसटी की छूट नवरात्रि बचत महोत्सव है।
झरिया विधायक ने हाथों में तख्तियां और फूल लेकर दुकानदारों व ग्राहकों का स्वागत किया।  उन्होंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने व खरीद बिक्री करने का आग्रह किया। उनके साथ संतोष सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, पिंकू चौबे, अवधेश साव, संजू वर्मा, दिलीप भारती, अरिंदम बनर्जी, संजय कुमार महतो, रघु राम थे।

इधर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भूली शक्ति मार्केट एवं अन्य बाजारों में दुकानदारों, युवाओं, आम लोगों से मिलकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। विधायक ने आम लोगों से स्वयं मिलकर बातचीत की  एवं कहां की आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि यह देश की नई शक्ति और आत्मगौरव का संकल्प है। सभी लोग वोकल फोर लोकल को जीवन का हिस्सा बनाएं।  उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान , सुमन सिंह , निवर्तमान पार्षद अशोक यादव, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह बिल्लू, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, समाजसेवी मानस रंजन पाल, जितेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह ,रजनीश तिवारी,   बबलू सिंह ,विजेंद्र कुमार थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top