




जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे, तभी भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी : दुर्गा मरांडी
डीजे न्यूज, दुमका :
भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला के तत्वावधान में सोमवार को जामा विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे, तभी भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और गौरव से जुड़ा जनआंदोलन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अपने वक्तव्य में कहा आज समय की आवश्यकता है कि हम अपने गांव और क्षेत्र में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। आत्मनिर्भरता का अर्थ है खुद के प्रयास से अपने समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हर व्यक्ति ‘वोकल फॉर लोकल’ बनकर देश की सेवा कर सकता है।
सम्मेलन के प्रभारी एवं जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि जामा क्षेत्र में कई परंपरागत हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और वन आधारित संसाधन है जिनसे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है। भाजपा इन सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में रमेश मुर्मू, कालेश्वर लायक, राजू दर्वे, नवल किशोर मांझी, दुर्योधन राय, महेंद्र मंडल, देवेंद्र सिंह, हराधन मरिक, मनोज हांसदा, बिमल मरांडी, रामकृष्ण हेंब्रम, सोना लाल राय, देवनारायण पंडित,धनंजय पंजियारा, मनोज कुमार, पवन कुमार राय, अशोक धावलिया, रमेश मुर्मू, धूरखेल मांझी, उपेंद्र मिर्धा, सुकमा देवी, भगन राय,जनार्दन मांझी, वीरेंद्र मरांडी, संतोष कुमार मांझी,सरस्वती देवी, आशीष कुमार सेन, उदित कुमार, भदेसर मलिक, दिलीप यादव, देवेंद्र मलिक, राम यश मांझी, प्रदीप दर्वे, अशोक मंडल, तारा देवी, रामजी कुमार, प्रेमचंद्र गुप्ता, जोशना देवी, रामलाल हांसदा, नितांत मंडल, दीपक कुमार मांझी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण जनता और महिला समूहों ने भाग लिया। सम्मेलन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विशेष बल दिया गया और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
