जामताड़ा पुलिस ने तीन राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों के गिरोह का किया भंडाफोड़ 

Advertisements

जामताड़ा पुलिस ने तीन राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों के गिरोह का किया भंडाफोड़

 

एक्सिस एवं अन्य बैंकों के केवाईसी अपडेट एवं नवीनीकरण के नाम पर लोगों को जाल में फंसाता था, गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराध थाना, जामताड़ा द्वारा की गई, जिससे एक बार फिर जिले में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० नितिश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने जामताड़ा थाना अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला कृष्णकुंज में बासुदेव दास, पिता कमल किशोर दास, के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान साइबर अपराध में लिप्त बासुदेव दास (उम्र 33 वर्ष), स्थायी पता ग्राम सुगापहाड़ी, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में आरोपी के पास से फर्जी एवं संदिग्ध मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्त का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल रहा है। अपराध करने की शैली

अभियुक्त एक्सिस बैंक एवं अन्य बैंकों के केवाईसी अपडेट एवं नवीनीकरण के नाम पर लोगों को फोन करता था। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 13.12.2025 के तहत धारा 111(2)(b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बी.एन.एस. 2023, धारा 66(B)(C)(D) आईटी एक्ट एवं धारा 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या: 01

बरामद सामानों का विवरण:

मोबाइल फोन – 10

सिम कार्ड – 08

एटीएम कार्ड – 15

चेकबुक – 10

आधार कार्ड – 01

पैन कार्ड – 01

वोटर कार्ड – 01

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top