जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरफ्तार

Advertisements

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में जामताड़ा पुलिस ने करमाटौड़ थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी तालाब के पास से कुख्यात साइबर अपराधी अकबर हुसैन (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से 02 मोबाइल, 377 सिम कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड और 01 इंडिगो फ्लाइट टिकट बरामद किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड तैयार कर खुद उपयोग करता था और अन्य साइबर अपराधियों को 1,500 से 2,500 रुपये में बेचता था। इसका नेटवर्क असम और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 61/25 दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि अकबर हुसैन पहले भी 2021 में साइबर अपराध के मामले में आरोप पत्रित हो चुका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top