जामताड़ा में साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ : 25.20 लाख नगदी समेत दो गिरफ्तार

Advertisements

जामताड़ा में साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ : 25.20 लाख नगदी समेत दो गिरफ्तार
डीजे न्यूज, जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय प्रदीप कुमार मंडल और 26 वर्षीय रघुवीर कुमार मंडल शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 25 लाख 20 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 20 फर्जी सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक, 1 लैपटॉप और 1 कार बरामद किया है।
जामताड़ा पुलिस कप्तान ने दी जानकारी
जामताड़ा के पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। उन्हें सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में परेश मंडल के घर कुछ साइबर अपराधियों का जमावड़ा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
KYC अपडेट के नाम पर लोगों से किया जाता था फ्रॉड
SP मेहता के अनुसार, आरोपी अलग-अलग बैंकों के नाम से ग्राहकों से KYC अपडेट कराने के बहाने संपर्क करते थे। वे लोगों को एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहते थे, जिसके जरिए ग्राहकों के मोबाइल और बैंक डिटेल्स तक सीधी पहुंच स्थापित कर लेते थे। इसके बाद वे लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
प्रदीप मंडल के खिलाफ दर्ज है दो मामले
SP ने यह भी खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपियों में से प्रदीप कुमार मंडल के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top