जामताड़ा के दस मंडल भाजपा अध्यक्षों की घोषणा 

Advertisements

जामताड़ा के दस मंडल भाजपा अध्यक्षों की घोषणा 

डीजे न्यूज, जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह चुनाव पर्यवेक्षक भानू प्रताप शाही एवं चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल तथा नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई।

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन जामताड़ा जिले के भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता भानू प्रताप शाही ने कहा कि आज का दिन पार्टी और नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के लिए बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके समर्पण और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है और उनके नेतृत्व में आने वाले समय में जामताड़ा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा जिला भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने शांतिपूर्ण और सर्वसम्मत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला, प्रदेश एवं मंडल कमेटी के सदस्यों को बधाई दी। वहीं जिला प्रभारी श्री निवास मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां इतनी शांति और सहमति से मंडल अध्यक्षों का चयन हुआ। घोषित मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों में जामताड़ा नगर से अध्यक्ष प्रदीप राउत एवं नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह, मिहिजाम नगर से अध्यक्ष लोकेश महतो एवं प्रतिनिधि अजीत पासवान, गोपालपुर मंडल से अध्यक्ष श्रवण पंडित एवं प्रतिनिधि प्रेमानंद मोदी, फतेहपुर मंडल से अध्यक्ष संजय मंडल एवं प्रतिनिधि शोभा कुमारी, बागडेहरी मंडल से अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा बावरी एवं प्रतिनिधि बनवाली मंडल, खैरा मंडल से अध्यक्ष मोहित भोक्ता एवं प्रतिनिधि अजय मंडल, विंदापाथर मंडल से अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव एवं प्रतिनिधि अबीता हांसदा, कुंडहित मंडल से अध्यक्ष वरुण मंडल एवं प्रतिनिधि जगबंधु बोस, नाला मंडल से अध्यक्ष कैलाश मंडल एवं प्रतिनिधि जितेन राउत तथा पूर्वांचल नाला मंडल से अध्यक्ष किशन मुर्मू एवं प्रतिनिधि कृष्णा मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी मितेश शाह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती सुकुमुनि हेमब्रम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top