जामताड़ा जिला रौनियार वैश्य सभा के अध्यक्ष बने राजकुमार साह, बबलू गुप्ता सचिव

Advertisements

जामताड़ा जिला रौनियार वैश्य सभा के अध्यक्ष बने राजकुमार साह, बबलू गुप्ता सचिव

डीजे न्यूज, जामताड़ा : जामताड़ा में रौनियार वैश्य समाज ने संगठन को सशक्त और संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बबलू गुप्ता के आवासीय हॉल में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार साह को अध्यक्ष और बबलू गुप्ता को सचिव चुना गया। बैठक में संथाल परगना जोनल प्रभारी प्रकाश साह सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। जामताड़ा-मिहिजाम रोड स्थित बबलू गुप्ता के आवासीय हॉल में जिला रौनियार वैश्य सभा की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में संथाल परगना के जोनल प्रभारी प्रकाश साह, सुभाष साह, तथा रौनियार वैश्य समाज दुमका जिला युवा अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद साह की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला रौनियार समाज के संगठन का विस्तार और सशक्तिकरण था। इस दिशा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो संगठन को नई दिशा देने वाले सिद्ध होंगे।

संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से राजकुमार साह को जिला अध्यक्ष, बबलू गुप्ता को जिला सचिव, विजय भगत को संगठन मंत्री सह मीडिया कोऑर्डिनेटर, तथा किशोर कुमार साह को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 10 दिनों के भीतर जिला कमेटी और आवश्यक प्रखंड कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही, अन्य सक्रिय एवं योग्य सदस्यों को उनके कार्य के अनुरूप दायित्व सौंपे जाएंगे। बैठक में युवा एवं महिला भागीदारी को भी विशेष महत्व देने का निर्णय लिया गया। यह तय किया गया कि संगठन में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी ताकि समाज के भविष्य को सशक्त दिशा मिल सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें संथाल परगना जोनल प्रभारी प्रकाश साह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार साह एवं जिला सचिव बबलू गुप्ता को सम्मानित किया। उन्होंने बैठक की सफलता के लिए सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा किनव चयनित पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला रौनियार वैश्य सभा समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और एकजुटता की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। इस बैठक में मदन गुप्ता, कुश गुप्ता, बबलू गुप्ता, संतोष गुप्ता, छोटू मिथिलेश गुप्ता, किशोर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अशोक गुप्ता और अमित गुप्ता सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top