जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, देशभक्ति के माहौल में मना स्वतंत्रता दिवस

जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, देशभक्ति के माहौल में मना स्वतंत्रता दिवस

डीजे न्यूज, जामताड़ा : जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति का जज्बा साझा किया।

आजादी बलिदानों का परिणाम, हम सदा आभारी रहेंगे : जिलाध्यक्ष

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा पहला स्वतंत्रता दिवस था और देखते ही देखते आजादी के 79 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानी के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने भारत की लंबी आजादी की लड़ाई को याद करते हुए कहा कि सोने की चिड़िया से ब्रिटिश उपनिवेश बनने और फिर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित होने तक का सफर हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री मितेश शाह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, भाजपा नेता सुनील हांसदा, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ध्वजारोहण समारोह में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिलकर देशभक्ति गीतों के साथ उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top