Advertisements

जैम की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए शक्ति कॉलेज के दो पूर्ववर्ती विद्यार्थी
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के दो छात्र-छात्राओं ने जैम 2025 की परीक्षा पास की है। स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम), प्रतिवर्ष इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर ऑर्गेनाइज करती है। जिसमें अदिति सिंह एवं बिट्टू कुमार चौधरी ने इस परीक्षा में शानदार अंकों से उत्तीर्णता हासिल किया। अदिति सिंह वर्ष 2020 में महाविद्यालय से 405 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण हुई थी वहीं बिट्टू कुमार चौधरी वर्ष 2021 में 349 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण हुए थे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो सहित सभी शिक्षकों ने अदिति एवं बिट्टू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।