
इंटरमीडिएट की जिला टॉपर पालगंज की रितंभरा और उसके भाई ऋषभ की सफलता पर गिरिडीह में जश्न
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में पीरटांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पालगंज की छात्रा कुमारी रितंभरा ने 466 अंक प्राप्त कर जिले में पहला ओर राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त की है। शहर के पटेल नगर स्थित एक आवास पर रविवार को इसे लेकर खुशियां मनाई गई। वहीं इनके भाई ऋषभ कुमार 446 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान हासिल किया है। इन दोनों भाई-बहन की सफतला से परिवार के सभी लोग उत्साहित हैं।
साथ ही शिक्षकों, परिवारजनों और गांव वालों में खुशी का माहौल है। लोग मिठाई खिलाकर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि छात्रा कुमारी रितंभरा के पिता अभय कुमार उपाध्याय पेशे से पारा शिक्षक हैं। मां गृहणी हैं और दो बहन एक भाई है। रितंभरा ओर ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। दोनों ने बताया कि आगे सिविल सेवा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर लोगों की सेवा करने का लक्ष्य है। कहा कि कोई भी काम मेहनत से करने से सफलता हासिल अवश्य होता है। परिवार के माता पिता ने कहा कि कम संसाधन में उनके पुत्र-पुत्री ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके कारण आज हम सभी खुश हैं। कहा कि दोनों बच्चे शुरू से होनहार हैं। दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए परिजन दूर दूर से पहुंच रहे हैं।