कोडरमा में सास बनी मुखिया, बहू पंचायत समिति सदस्य

0

डीजे न्यूज, कोडरमा : कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के आरागारो पंचायत से सास-बहु दोनों चुनावी जीतीं हैं। दोनों दिग्गज प्रत्याशियों को हराकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। यहां सास सुमा देवी मुखिया बनीं, जबकि पंचायत समिति सदस्य बहू नीलम कुमारी बनीं। सास सुमा देवी ने निवर्तमान मुखिया व पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव को हराया, जबकि बहु नीलम कुमारी ने चंदवारा प्रखंड की पूर्व प्रमुख लीलावती देवी को हराकर पंचायत समिति सदस्य बनीं। मुखिया पद में सुमा देवी को 1698 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता देवी को 953 वोट मिले। जबकि निवर्तमान मुखिया महेंद्र यादव तीसरे-चौथे पायदान चले गए। वहीं पंचायत समिति में नीलम को 1615 और निवर्तमान प्रमुख लीलावती देवी को 1079 वोट मिले। एक साथ सास-बहु के चुनाव जीतने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित मुखिया सुमा देवी व पंसस नीलम कुमारी ने कहा कि जनता ने बहुत बड़ा विश्वास जताया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनके विश्वास पर कैसे खरा उतरा जाए। दोनों के जीत के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *