इलाज के दौरान कर्मी की मौत, पुत्र को मिला नियोजन

Advertisements

इलाज के दौरान कर्मी की मौत, पुत्र को मिला नियोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के जोगीडीह सिम-1 भूमिगत खदान में कार्यरत मजदूर रंजीत बाउरी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 फरवरी को खदान में काम के दौरान वह अचानक बीमार पड़ गए थे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे लंबे समय से इलाजरत थे।
मृतक के परिजन शव लेकर जोगीडीह सिम-1 पहुंचे। यहां संयुक्त मोर्चा (यूनाइटेड फ्रंट) ने मजदूरों के हित में सक्रिय होकर मृतक के परिवार की मांग को मजबूती से उठाया। परिजनों की प्रमुख मांग थी कि मृतक के एक पुत्र को तत्काल नौकरी (नियोजन) दिया जाए।
संयुक्त मोर्चा और परिजनों के लगातार दबाव के बाद बीसीसीएल ने मृतक रंजीत बाउरी के मंझले पुत्र राजू बाउरी को तत्काल नियोजन देने पर सहमति जताई।  मौक़े पर संयुक्त मोर्चा के  नेता रंधीर  ठाकुर, जे के झा, लगनदेव यादव, देवानंद राजभर, सुनिल सिंह, मनोज महतो, दयाल महतो मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top