


इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र के मधुबन फिल्टर प्लांट में ट्रामर पद पर कार्यरत 46 वर्षीय कोलकर्मी प्रभु मुंडा की मौत सोमवार रात हो ग ई। वह बाघमारा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाजरत थे। बीते शुक्रवार को रात्रि पाली में कार्य के दौरान उसकी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर परसबनिया स्थित आवास चला आया। फिर से तबीयत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना मिलते ही श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक का पैतृक गांव बोकारो के चोटीटांड़ है। वह परिवार के साथ मधुबन के परसबनिया में रहता है। मृतक के चार पुत्री और एक पुत्र है। यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि फिलहाल मृतक का शव अस्पताल परिसर में रखा हुआ है, मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मौके पर श्रमिक नेता लगनदेव यादव, दयाल महतो,,मनोज साव, उमाकांत रजक, मंगल हेंब्रम, संतोष गोराई आदि उपस्थित थे।
