इलाज के दौरान इंडियन ऑयल एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री के मजदूर की मौत नियोजन की मांग को लेकर दिया धरना

Advertisements

इलाज के दौरान इंडियन ऑयल एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री के मजदूर की मौत

नियोजन की मांग को लेकर दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): माटीगढ़ा स्थित इंडियन ऑयल एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री में कार्यरत ठेका मजदूर जगु राय ( 45 वर्ष) की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान रांची के अस्पताल में हो गयी। तीन दिन पहले ड्यूटी से घर जाने के दौरान वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। तभी से वह रांची में इलाजरत था। मृतक हरिणा बस्ती का रहने वाला था। मृतक के शव के साथ परिजन फैक्ट्री पहुंचे और नियोजन देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये।
प्रबंधन द्वारा नियोजन देने पर आनाकानी करने पर परिजनों के साथ मजदूरों ने फैक्ट्री का चक्का जाम कर दिया। परिणामस्वरूप फैक्ट्री का कामकाज बाधित हो गया।
शनिवार दोपहर तीन बजे कंपनी के एमडी शाहीद की मौजूदगी में वार्ता हुई, जिसमें मृतक के पुत्र प्रिंस राय को अस्थाई नियोजन दिया गया। इसके बाद धरना खत्म कर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top