हुट्टी बाजार में डीजे बजाने को लेकर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो भाई जख्मी मुहल्ले के ही युवकों पर हमले का आरोप, सभी फरार

Advertisements

हुट्टी बाजार में डीजे बजाने को लेकर विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो भाई जख्मी

मुहल्ले के ही युवकों पर हमले का आरोप, सभी फरार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार दास टोला में बुधवार की रात करीब दस बजे डीजे बजाने को लेकर
दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवक अजय दास को चाकू मारकर हत्या कर दी। इस चाकूबाजी में मृतक युवक के दो भाई भी जख्मी हो गए हैं। तीनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अजय दास को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। हमले का आरोप मुहल्ले के ही युवक रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास पर लगा है। सभी आरोपी फरार हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top