हुसैनाबाद स्कूल की असेंबली में गूंजा ज्ञान का स्वर

Advertisements

हुसैनाबाद स्कूल की असेंबली में गूंजा ज्ञान का स्वर

डीजे न्यूज़, पलामू : गुरुवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद में आयोजित मॉर्निंग असेंबली में नगर पंचायत हुसैनाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर उन्हें उपवन में खिले गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।

असेंबली में प्रतिदिन की भांति प्रार्थना, राष्ट्रगान, स्वच्छता संकल्प, संविधान की प्रस्तावना एवं सामान्य ज्ञान की पुनरावृत्ति कराई गई। इसके उपरांत जेसीईआरटी द्वारा भेजे गए न्यूज+क्विज को शिक्षिका सुषमा पांडेय ने पढ़कर बच्चों को विस्तार से समझाया।

इस दौरान शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बच्चों से केंद्रीय व राज्य मंत्रिमंडल, सामान्य ज्ञान तथा गणित से जुड़े प्रश्न पूछे। बच्चों ने सभी सवालों के उत्तर शालीनता और आत्मविश्वास के साथ दिए, जिसे देखकर अध्यक्ष काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए छात्र संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि एसए-2 परीक्षा समाप्त हो चुकी है और कॉपियों का मूल्यांकन जारी है, इसके बावजूद नियमित पठन-पाठन सुचारू रूप से चल रहा है।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, शिक्षिकाएं सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश तथा कंप्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता उपस्थित थे। समयाभाव के कारण अध्यक्ष अधिक देर तक नहीं रुक सके, लेकिन विद्यालय की स्वच्छता और उपवन की सुंदरता को देखकर संतोष व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top