हुसैनाबाद की बेटियों ने कायम की  कामयाबी की नई मिसाल 

Advertisements

हुसैनाबाद की बेटियों ने कायम की कामयाबी की नई मिसाल 

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद, पलामू : 

हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कलां से निकली दो असाधारण बेटियों, प्रियांशु कुमारी और ऋषिता कुमारी ने अपनी काबिलियत और जज्बे से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजेश कुमार गुप्ता, जो हुसैनाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, आज गर्व और खुशी से भरे हुए हैं।

ऋषिता कुमारी की कामयाबी

17 नवंबर को ऋषिता कुमारी

– ऋषिता कुमारी, जो Ramaiah Institute of Technology, Bengaluru में Computer Science की अंतिम साल की छात्रा हैं, ने Xceedence Company के कैंपस सिलेक्शन में भाग लिया और कुल 250 तलबा में से सिर्फ़ 30 को इंटरव्यू के लिए चुना गया, और आख़िरकार महज़ 5 नुमायाँ तलबा को सिलेक्ट किया गया। इन चुनिंदा पाँच में—हमारे इलाके की फ़ख़्र-ए-हुसैनाबाद बेटी, रिशिता भी शामिल हैं।

प्रियांशु कुमारी की कामयाबी

18 नवंबर को प्रियांशु कुमारी ने भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया। डिसटिंक्शन मार्क्स के साथ पुसा से मुकम्मल करने के बाद, इस वक़्त वह NIBM Pune में MBA के आख़िरी साल की तलबा हैं। 18 नवंबर 2025 को उनका चयन Axis Bank, Mumbai में Deputy Manager के पद के लिए हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top