हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा, मनियाडीह के दो समेत चार युवक गिरफ्तार 

Advertisements

हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का खुलासा, मनियाडीह के दो समेत चार युवक गिरफ्तार 

गिरिडीह में जत्रा मेला से लौट रही दो आदिवासी किशोरियों से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में जत्रा मेला देखने गई दो आदिवासी किशोरियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) ने मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार तथा चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार युवकों में धनबाद जिले के मनियाडीह थाना अंतर्गत मछियारा के दो युवक शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 25 जनवरी की रात्रि में हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत जत्रा मेला देखने गई दो किशोरियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में खुखरा (हरलाडीह) थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 70(2)/3(5) बीएनएस एवं 6/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। साथ ही घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला रांची तथा तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया।

गिरफ्तार अभियुक्त :

राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) पिता मोहन मुर्मू, ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह

रविलाल टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पिता नासीर टुडू, ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह

संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) पिता सुखदेव टुडू, ग्राम मछियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद

सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पिता जयराम टुडू, ग्राम मछियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद

विधि-विरुद्ध किशोर : 04 (चार)

बरामदगी :

घटनास्थल से एक अभियुक्त का पैंट बरामद

सात (07) मोबाइल फोन बरामद

छापामारी दल :

सुमित प्रसाद (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी), कैलाश प्रसाद महतो (परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, गिरिडीह), सुश्री नीलम कुजूर (परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, गिरिडीह), पु.नि. रतन कुमार सिंह (पुलिस केन्द्र, गिरिडीह), पु.नि. राजेन्द्र प्रसाद महतो (डुमरी अंचल), पु.अ.नि. राणा जंग बहादुर सिंह (नगर थाना), पु.अ.नि. बिक्रम कुमार सिंह (नगर थाना), पु.अ.नि. दीपक कुमार 2 (ओपी प्रभारी हरलाडीह), पु.अ.नि. निरंजन कच्छप (थाना प्रभारी खुखरा), पु.अ.नि. गौतम कुमार (मुफ्फसिल थाना गिरिडीह), पु.अ.नि. दिपेश कुमार (थाना प्रभारी पीरटांड़), पु.अ.नि. प्रणीत पटेल (थाना प्रभारी डुमरी), म.पु.अ.नि. दीपमाला कुमारी (थाना प्रभारी), पु.अ.नि. प्रिनन (मुफ्फसिल थाना), म.पु.अ.नि. शीला हेम्ब्रम (मुफ्फसिल थाना) एवं तकनीकी शाखा गिरिडीह। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top