

हरियाणा–मध्य प्रदेश में वोट चोरी से बनी सरकार, अब बिहार में साजिश : मिथलेश ठाकुर
हेमंत सरकार ने विपरीत परिस्थिति में झारखंड को दी नई दिशा, सत्येंद्र तिवारी के घोटाले अब उजागर
डीजे न्यूज, जामताड़ा : झामुमो के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गुरुवार को जामताड़ा में कहा कि वोट चोरी का मामला अब सर्वविदित हो चुका है। आज जो केंद्र में सरकार बैठी है, वह भी वोट चोरी के जरिए ही बनी है। मध्य प्रदेश और हरियाणा में चुनाव वोट चोरी से जीते गए और अब बिहार में भी उसी तरह की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में राज्य को नई दिशा देने का कार्य किया है। कृषि, व्यापार, उद्योग, खेल और सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुआ है, जिसकी चर्चा कश्मीर से कन्याकुमारी तक हो रही है।
विधायक सत्येंद्र तिवारी के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि जैसा करेंगे वैसा ही परिणाम मिलेगा। तिवारी ने अपने कार्यकाल में कई घोटाले किए, जिनमें विधायक निधि गबन, अलकतरा घोटाला और जनता को धोखा देना शामिल है। यही वजह है कि आज उन पर आरोप गठित होने का समय निर्धारित हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पीए मनोज झा के बहनोई के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने वह जामताड़ा आए थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला व नगर कमेटी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर चमेली देवी, रवींद्रनाथ दुबे, परेश चंद्र महतो, अशोक मंडल, आनंद टुडू, असित मंडल, प्रो. कैलाश प्रसाद साव, प्रदीप मंडल, सागीर खान, साकेस सिंह, किशोर रवानी, इम्तियाज अंसारी, डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी, बंटू आइजेक, लालू अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
