Advertisements


























































हरे रामा, हरे कृष्णा के उदघोष से गूंजा शास्त्रीनगर

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):
जामाडोबा के शास्त्रीनगर स्थित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास पर 24 घन्टे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। पुरोहित आचार्य बांके बिहारी पांडेय, भोला पांडेय, रमाकांत पांडेय, लालदेव पांडेय, शशांक शेखर पांडेय ने हवन पूजन संपन्न कराया। यजमान में स्वेता किन्नर थी।
भौरा कीर्तन मंडली, जामाडोबा मुन्ना व अनीश कीर्तन मंडली, केंदुआ महिला शिला मंडली, सुभाष सिंह मंडली, जयरामपुर कीर्तन मंडली के द्वारा भव्य हरिकीर्तन प्रस्तुत किया गया। हरे राम, हरे कृष्णा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। मौके पर निर्मला, रेखा, राखी, विभा, मुन्नी, अश्वनी किन्नर उपस्थित थी।



