Advertisements

हरे कृष्णा अपार्टमेंट की महिलाओं ने सावन महोत्सव का जश्न मनाया
डीजे न्यूज, धनबाद:
सावन की बूंदें, खुशियों की वर्षा, चूड़ियों की खनक, मेहंदी की भाषा, दिलों ने प्यार की गुहार लगाई, तब जाकर सोलह श्रृंगार में सजी नारियां नजर आई। इस उमंग के साथ वनस्थली कॉलोनी धनबाद स्थित हरे कृष्णा अपार्टमेंट की महिलाओं ने सावन महोत्सव का जश्न मनाया। कार्यक्रम को और बेहतरीन बनाया नन्हें मुन्नों की प्यारी प्यारी नृत्य ने। साथ ही कपल डांस और फनी गेम्स ने माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में सम्मिलित सैकड़ों लोगों ने आयोजन को दिल से बधाई दी।
मौके पर ऋतू कुमारी, शिखा मुख़र्जी, नीलू देवी, पिंकी सिंह, रेखा, कल्पना, रिंकी मण्डल, कंचन देवी, संपा देवी, ममता देवी, लक्ष्मी, निशि बिहारी, ज्योति कुमारी, सुमन केशरी,अनीता श्रीवास्तव, प्रीति रॉय उपस्थित थी।