हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बिरनी, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Advertisements

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बिरनी, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

डीजे न्यूज, बिरनी,गिरिडीह : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर शिव मंदिर सहित सिमराढाब, परतमानाथ धाम, पडरिया, रजमानियाँ, बंगराकला, जितकुंडी, जरिडीह, खरखरी, पोखरिया, भरकट्टा, पलौंजिया, बिरनी, पेशम, द्वारपहरी, खुरजियो, वृंदा, खेदवारा, चिताखारो, बाराडीह और झरखी आदि शिवालयों में सोमवार अहले सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया।

पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर भंडारा का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न शिवालयों का निरीक्षण करते रहे। सभी स्थानों पर महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बिरनी थाना परिसर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे एसडीपीओ धनंजय राम का थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने पीला गमछा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाहा, समाजसेवी राहुल कुमार मोदी, ओपी प्रभारी अमन सिंह, सब इंस्पेक्टर देवानंद कुमार, प्रेमशंकर सिंह, एएसआई मृत्युंजय कुमार सिंह, चेरवा मिंज, चन्द्रमौली उरांव, मुंशी राजकुमार दास, रामस्वरूप कुमार, बलदेव ठाकुर, अनिल पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top