हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की जनक्रांति : सुरेश साव

Advertisements

हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की जनक्रांति : सुरेश साव
झारखंड के सभी जिलों में भाजपा 10 अगस्त से हर घर तिरंगा यात्रा निकालेगी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झारखंड भाजपा सक्रिय हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में 10 अगस्त से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की जनक्रांति है। यह तिरंगे के प्रति श्रद्धा, निष्ठा और आत्मगौरव से जनमानस को जोड़ने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर यह चेतना फैलाएगा, ताकि तिरंगा सिर्फ घरों पर नहीं, हर मन पर लहराए। साव ने कहा कि यह अभियान केवल केंद्र सरकार की पहल नहीं, बल्कि यह तो जनता की भावनाओं का स्वाभाविक प्रकटीकरण है। भाजपा इसे लोकतंत्र की शक्ति और सामाजिक चेतना से जोड़कर, एक ऐसे सशक्त भारत की नींव रख रही है, जो तिरंगे और संविधान की मर्यादा को सर्वोपरि माने — यही राष्ट्रधर्म है, यही विजयपथ। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति नहीं करता, वह लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी होता है।
14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा
सुरेश साव ने 14 अगस्त 1947 को हुए विभाजन को “काला दिन” करार दिया और कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण लाखों देशवासियों के साथ अन्याय हुआ। भाजपा इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाएगी। प्रदेश भर में श्रद्धांजलि सभा व मौन जुलूस का आयोजन कर विभाजन के शहीदों को याद किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top