हूल दिवस पर अशांति फैलाकर भाजपा ने झारखंडी जनता की भावना को किया आहत : संजय सिंह

Advertisements

हूल दिवस पर अशांति फैलाकर भाजपा ने झारखंडी जनता की भावना को किया आहत : संजय सिंह
भोगनाडीह कांड पर झामुमो का फूटा गुस्सा, गिरिडीह में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : साहेबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर हुए विवाद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बुधवार को गिरिडीह में आयोजित एक प्रेसवार्ता में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए घटना को सोची-समझी साजिश करार दिया।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को बांटने और झारखंड की अस्मिता को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन पर अशांति फैलाकर भाजपा ने झारखंडी जनता की भावना को आहत किया है। संजय सिंह ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके गुरुजी की तबीयत गंभीर थी और वे दिल्ली में थे। भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
प्रेसवार्ता के बाद हुआ जोरदार प्रदर्शन
प्रेसवार्ता के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने जेपी चौक पर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “भाजपा मुर्दाबाद”, “हूल दिवस का अपमान नहीं सहेगा झारखंड” जैसे नारों के साथ पुतला दहन किया और अपनी नाराजगी जताई।
राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग दोहराई।
प्रमुख नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक केदार हाजरा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्प, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चंद, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा समेत कई जेएमएम कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top