होलिका दहन के पूर्व कतरास में डंडा पूजन का आयोजन

Advertisements

होलिका दहन के पूर्व कतरास में डंडा पूजन का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):राजस्थानी समाज कपड़ा पट्टी की ओर से होलिका दहन के पूर्व कतरास स्टेशन के सामने सोमवार को डंडा पूजन का आयोजन किया गया। पंडित रास बिहारी शर्मा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में सुशील चौधरी उपस्थित थे। डंडा पूजन के पश्चात सभी लोगो को तिलक लगाकर व प्रसाद बांट कर होली की शुभकामना दी गई। मौके पर समाज के टीटू चौधरी, सुरेश शर्मा, सुभाष बंसल, बजरंग, बसंत अग्रवाल, दिनेश जेठवा, राजेश कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे। यहां मंगलवार अहले सुबह 5 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इधर आपनो मारवाड़ी समाज की ओर से डी ए वी मध्य विद्यालय कतरास में होलिका दहन के पूर्व  डंडा पूजन किया गया। आचार्य अजय शर्मा ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। यहां यजमान के रूप में अशोक चौधरी उपस्थित थे। पूजन के पश्चात आरती की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top