


होली में हुड़दंगियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : सुरेश वर्णवाल 

टुंडी थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को टुंडी थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों को टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर एवं अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंचलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में रमजान का माह भी चल रहा है, इसलिए सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
अंचल अधिकारी ने असामाजिक गतिविधियों एवं हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में प्राप्त सुझावों पर अमल का आश्वासन देते हुए सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी उमाशंकर, समाजसेवी विजय चौधरी, बाबा मनीर मस्तान, गोपाल पांडेय, ऐनुल अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, प्रवीण जायसवाल, तिलक मंडल, अनवर अंसारी, वाजिद अंसारी, जलील अंसारी, सन्तु किस्कू, शहजाद अंसारी आदि उपस्थित थे।




