Advertisements

होली की मस्ती में डूबा रहा कतरास-बाघमारा, उड़े अबीर-गुलाल
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास-बाघमारा कोयलांचल शुक्रवार और शनिवार को होली की मस्ती में डूबा रहा। बाघमारा, कतरास, सिजुआ, तेतुलमारी, निचितपुर, मालकेरा, बरोरा, नावागढ़, महुदा आदि इलाकों में लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। गोशाला में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर कमलेश सिंह, महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, युगल किशोर खंडेलवाल, पप्पू राजगढ़िया, हरीश ताम्बी, उदय वर्मा आदि थे। वही मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी में बच्चे, नवयुवक, महिलाओं की टोली ने एक साथ मिलकर जमकर होली का आनंद उठाया।