Advertisements




होली के अवसर पर भंडारा का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगंण में बुधवार को इस्कॉन की ओर से आयोजित भंडारा में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। शाम को भजन कीर्तन के दौरान सैकड़ों लोग जुटे। मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा देवी, बेबी देवी, अर्चना, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, सुचित्रा देवी, मीनू देवी, बली देवी आदि थे।
इधर पहाड़पुर एवं मोहनपुर गांव में अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। मोहनपुर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन के दौरान बांकुड़ा से आई मूल गायिका पायल चटर्जी का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुट रही है। वहीं पहाड़पुर में होली के मौके पर आयोजित दो दिवसीय अखंड हरी कीर्तन का समापन गुरुवार को कुंज मिलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बावन भोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी।




