Advertisements
























































हनुमंत यज्ञ को ले पियोर बरोरा में निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : पियोर बरोरा बस्ती में पांच दिनी हनुमंत यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली ग ई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल से निकलकर माथाबांध, डुमरा रोड, जमुआटांड होते हुए मुराईडीह स्थित खोदो नदी के तट पर पहुंचे। यहां गिरिडीह के आचार्य चन्दन शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण करवाया। यजमान रामजन्म चौहान व पत्नी, बिनोद चौहान व पत्नी, बलिराम चौहान व पत्नी थे। यज्ञ का समापन रविवार को भंडारे के साथ होगा। मौके पर नरेश चौहान, सोनू चौहान, कृष्णा चौहान, वीरेंद्र चौहान, जितेन्द्र चौहान, सूरज कुमार, संजू चौहान, अशोक चौहान, शेखा, राजा कुमार, मोहित कुमार, अनिल चौहान आदि थे।



