हनुमंत महायज्ञ से सुरुंगा और छाताटांड़ का माहौल हुआ भक्तिमय

Advertisements

हनुमंत महायज्ञ से सुरुंगा और छाताटांड़ का माहौल हुआ भक्तिमय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सुरुंगा के कुम्हार टोला एवं छाताटांड़ गांव में चल रहे श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ से इलाके का माहौल भक्तिमय हो उठा है। वेद मंत्रोच्चार की गूंज ने श्रद्धालुओं में ऊर्जा और भक्ति का संचार हो रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में पुण्य का भागी बनने श्रद्धालुओ की काफी भीड़ उमड़ रही है।  यज्ञ स्थल पर परिक्रमा करने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुट रही है। अनुष्ठान  के तीसरे दिन रविवार वृंदावन से आए आचार्य अभिषेक कृष्णा शास्त्री द्वारा बेदी पूजन, मंडप पूजन, रामायणपाठ, हवन एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया।
छाताटाड गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत यज्ञ कार्यक्रम में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। सफल बनाने के लिए यज्ञ कमेटी के अलावा समाज के हर तबका काफी सक्रिय हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top