Advertisements




हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):गुल्लूडीह गांव में नवनिर्मित श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो युवती एवं महिलाओं ने कलश में गांव के जोड़ियां से जल लेकर विभिन्न टोला, हीरक रोड आदि स्थान का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। बनारस से आए पुजारी सोनू कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना संपन्न कराया। इसी के साथ मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय हनुमान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में उप प्रमुख आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी नारायण महतो, दिवाकर महतो, सपन कुमार महतो, बादल चंद्र मंडल, दीपक कुमार मंडल, माया मंडल, अजय कुमार मंडल, प्रसनजीत गोप थे।




