हनुमान जयंती पर कतरास में निकली भव्य शोभा यात्रा

Advertisements

हनुमान जयंती पर कतरास में निकली भव्य शोभा यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सालासर बालाजी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान जयंती पर गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। कतरास नर्मदेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल‌ श्रद्धालु शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए सालासर मंदिर पहुंचे। महिला, पुरुष एवं बच्चे महावीर झंडा हाथों में लिए जयकारा लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। धार्मिक जयकारा से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। श्रद्धालुओं के बीच पुष्प की बारिश की गई। माहुरी समाज कतरास, मारवाड़ी समाज कतरास ने श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, शरबत का वितरण किया। शोभा यात्रा में डा वीएन चौधरी, अधिवक्ता डीएन चौधरी, रासबिहारी शर्मा, बांके बिहारी शर्मा, राज बिहारी शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रियंका चौधरी,विजय गुप्ता, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, कृष्ण यादव, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, राजकुमार चौधरी, बबलू भगत, शालिनी सेठ,डबली गुप्ता, शिखा गुप्ता,कविता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top