
हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे रामकृष्ण मुर्मू : चंद्रदेव महतो
रामकृष्ण मुर्मू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :
क्षेत्र के शीतलपुर स्थित रोहिणीघुटू में आज सोमवार की शाम स्वर्गीय रामकृष्ण मुर्मू की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि और माल्यार्पण
इस अवसर पर स्वर्गीय मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि स्वर्गीय मुर्मू हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे और उनके विचारों पर चलने की जरूरत है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम 😀 और पुरस्कार वितरण
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित थे
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रतिलाल टुडू, सुबोध किस्कू, विनोद मरांडी, रविश्वर मरांडी, प्रदीप पाल, महालाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।