हक-अधिकार के लिए एकजुट हों महिलाएं
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रगतिशील महिला मंच बलियापुर की बैठक बुधवार को बाघजोबड़ा में हुई। बैठक में सरकार के मईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही गांव में बिजली, पानी आदि की समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया । उप प्रमुख आशा देवी ने हक अधिकार के लिए महिलाओं को एकजुट होकर आंदोलन करने पर जोर दिया।
मौके पर रीना देवी, लाजिमान बीवी, बालिका देवी, पुतुल देवी, फूलबनी देवी, पुष्पा देवी, ललिता देवी, अफसाना बीवी, काजल देवी, नीलू देवी आदि थी।