Advertisements

हक-अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बाघमारा में रविवार की शाम प्रगतिशील महिला मंच की बैठक प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। महिलाओं को अपने हक अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। गांव में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा आदि समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रखंड के पदाधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। मौके पर चांदनी देवी, सोनू देवी, कल्याणी देवी, बिजली देवी, कुसुम महतो, निर्मला देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी कुमारी आदि थे।