Advertisements



हजरत मोहम्मद साहब के विचारों का अनुसरण करने पर जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रखितपुर में बुधवार की रात मदनी ग्रुप की ओर से जलसा का आयोजन किया गया। जलसे में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया समेत अन्य जगहों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बंगाल के पुरुलिया से आए अबूजर गफरी ने हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया। मौलाना हबीबुर रहमान मिस्बाही ने लोगों से अपने मां बाप को बेइंतेहा मोहब्बत करने की जरूरत बताया। वक्ताओं में शायर फरहत मधुपुरी, शायर इस्लाम मौलाना, नईम रजा, मोहर्रम अली, मौलाना मुस्तकीम, हाफिज मजहर, मोहम्मद हकीमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद शकील अंसारी, मोहम्मद मुख्तर अंसारी, हाजी इनुस अंसारी, मो सज्जाद अख्तर अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, रजाउल अंसारी, करीम अंसारी आदि थे।
