हजारों युवाओं ने लिया मैराथन दौड़ में भाग,  नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

Advertisements

हजारों युवाओं ने लिया मैराथन दौड़ में भाग,

नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा
के तत्वावधान में रविवार को आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लिया। नमो युवा रन नशे को छोड़ो चलो दौड़ो के निमित युवाओं ने जगजीवन नगर पार्क से गोल्फ ग्राउंड तक साढ़े तीन किमी दौड़ लगाई।


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 रवीन्द्र राय  सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह, ज़िला परिषद अध्यक्ष  शारदा सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास महतो , बीसीसीएल के डीपी मुरली कृष्ण रमैया, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, मानस प्रसून, पुष्परंजन, रिंकू सिंह, शुभम, मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष साव उपस्थित थे।
सर्वप्रथम भाजयुमो द्वारा टी शर्ट प्रतिभागियों के बीच वितरण किया गया ।
भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

युवाओं के कंधों पर है जिम्मेवारी: डा. रवींद्र
डॉ0 रवीन्द्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी ने यह तय किया की पूरे भारत में 75 स्थानों में युवा रन कार्यक्रम हो। इसी निमित झारखंड के रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद में यह दौड़ युवाओ का हो रहा है। आपलोग नशे से दूरी बनाये रखे, आपके कंधे पर बहुत जिम्मेवारी है आप कल के भारत के भविष्य है।

नशे से दूर रहकर ही देश की तरक्की संभव:सांसद ढुलू
सांसद ढुलू महतो ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री देश की प्रगति के लिये दिनरात मेहनत कर रहे। नशे से दूर रहकर ही आप देश को तरक्की की और ले जा सकते है।
सांसद ने भारत माता की जय का उदघोष कर युवाओ का हौसला बढ़ाया।

पीएम जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं: पूर्व सांसद पीएन सिंह
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते है वो करते है। ऑपेरशन सिंदूर की सफ़लता इसका प्रमाण है।

नशे से दूर रहने का लें संकल्प: विधायक राज
विधायक राज सिन्हा ने कहा नशा मुक्त भारत के लिए ही यह युवा रन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। आइए संकल्प ले नशे से दूर रहेंगे।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने कहा यह कार्यक्रम एक संदेश है कि हमें नशे से दूर रहना है।
पुरुष और महिला प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार, तृतीय तीन हजार एवं एक एक हजार भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन तमाल राय एवं धन्यवाद ज्ञापन मनीष साव ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top