Advertisements


हजारीबाग में आयोजित बैठक में शामिल हुई विधायक रागिनी,
संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन और पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
डीजे न्यूज, धनबाद: युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की अध्ययन यात्रा के तहत गुरुवार को हजारीबाग में आयोजित बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह शामिल हुई।
इस बैठक का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन और पर्यटन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। बैठक के दौरान
हज़ारीबाग जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
